Friday, June 1, 2007

आई परीक्षा



आई परीक्षा, आई परीक्षा
मेहनत के दिन आये हैं।
जो मेहनत से पास हुए
वे सूरज बन कर छाए हैं।

मेहनत से तुम कभी न डरना
काम सदा मेहनत से करना।
मेहनत का फल मीठा है
मेहनत अपनी गीता है।
महापुरुषों ने गीत सदा ही
मेहनत के गाए हैं।

नित्य नियम से करो पढ़ाई
कभी न होगी कुछ कठिनाई।
नित्य नियम से खेलो खाओ
सुन्दर स्वस्थ शरीर बनाओ।
समय करो बेकार न बच्चों
समय सुमन भर लाये हैं।

सदा एक-दूसरे के हाथों में
हाथ डालकर चला करो।
कांटों के पथ में बच्चों तुम
देख-भाल कर चला करो।
मेहनत करने वालों ने
मीठे फल ही खाए हैं।

No comments: