Friday, June 1, 2007
बन्दर आया
बन्दर आया, बन्दर आया।
एक मदारी उसको लाया।
चुन्नू-मुन्नू गोपी-लल्लू
दुबले-पतले ओर मुटल्लू
सबके सब आ जाओ भाई
अब बन्दर ने नाच दिखाया। बन्दर......
ऊपर चढ़ता नीचे आता
साथ मदारी उसके माता
नाच देखने चाची आई
उसे देख बन्दर गुर्राया । बन्दर......
हाथ में डंडा,सिर पर चोपी
बन्दर मियां बन गये गोपी।
सबने ताली खूब बनाई
कोई हंसा, कोई चिल्लाया बन्दर...
अब बन्दर ससुराल चला
चलने की है अजब कला
देख बंदरिया भी मुस्काई
इसीलिए तो डंडा खाया। बन्दर......
टाटा-टाटा-टम-टम-टम
पैसे दो अब खेल खत्म।
मुन्नी दौड़ चवन्नी लाई
मुन्ना घर से रुपया लाया । बन्दर.....
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
No comments:
Post a Comment