Friday, June 1, 2007
टिक-टिक घड़ी
टिक-टिक घड़ी बताती हमको
समय गंवाना बुरी बात है।
सूबह न पढ़ना, देर से उठना,
नहीं नहाना, बुरी बात है।
जल्दी चल कर फिर शाला में
देर से जाना, बुरी बात है।
छोटे बच्चों को खेलों में,
कभी सताना, बुरी बात है।
घर में छिपकर या चोरी से
टॉफी खाना, बुरी बात है।
पड़ी हुई चीजों को पथ में,
हाथ लगाना, बुरी बात है।
काम न करके जूठ बोलना
और बहाना, बुरी बात है।
कभी दूसरों की चीजों को
सुनो चुराना, बुरी बात है।
और दूसरों के घर जाकर
मांग कर खाना, बुरी बात है।
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
No comments:
Post a Comment