Friday, June 1, 2007

देश हमारा


हम सब बच्चे एक समान।
देश हमारा हिन्दुस्तान ।।

कितनी सुन्दर अपनी शाला
कभी न लगता इसमें ताला
शिक्षक जी हमको समझाते
अच्छे अच्चे पाठ पढाते
शिक्षा से आता है ज्ञान । हम........

राम रहीम का दोस्त पुराना
जोसफ हमें सुनाता गाना
गाते रामायण की चौपाई
हम सब आपस में हैं भाई
पढ़ते गीता और कुरान। हम......

हमें प्रेम गुरुद्वारों से
मस्जिद की मीनारो से
हम तो सबको शीश नवाते
सदा प्रेम की ज्योति जगाते
मंदिर-मस्जिद एक समान । हम......

साथ बैठकर पीते पानी
फिर सुनते हैं कथा-कहानी
रोज पाठशाला आते हैं
शिक्षा लेकर घर जाते हैं
पढ़-लिखकर सब बनें महान् । हम.....

No comments: