Friday, June 1, 2007

चन्दा मामा, चन्दा मामा



आया कैसा बुरा जमाना
भूल गये तुम कथा सुनाना।

खील-बताशे अब न लाते
अब न प्यारी लोरी गाते।

बदले-बदले से लगते हो
झूठ-मूठ में क्यों ठगते हो।

मामा पहिले से हो जाओ
परियों वाली कथा सुनाओ।

खेलो साथ हमारे मामा
सब बच्चों के प्यारे मामा।

मामा एक शिकायत हमारी
कभी तो मामी लाओ प्यारी।

रोज अकेले ही आते हो
बातों से मन बहलाते हो।

मामी का जब पूछें हाल
कर जाते हो टालमटाल।

मामा जी अब जब भी आओ
मामी जी को साथ में लाओ।

No comments: