Friday, June 1, 2007

नाम बड़ा


जग में होगा नाम बड़ा
बच्चों करना काम बड़ा।
प्रातः जल्दी छोड़ बिछौना
प्रथम हाथ-पैर-मुंह धोना।
खुली हवा में सैर को जाना
लौट के सीधे घर को आना।
फिर करना तुम बैठ पढ़ाई
जग में होगी खूब बड़ाई
कभी न होगे तुम असफल
होगी सभी समस्या हल।

शीतल जल से कर स्नान
करना जो भी हो जलपान।
स्वयं ही करना अपने काम
परमेश्वर का लेकर नाम।
मात-पिता को भूल न जाना
चरणों में नित शीश नवाना।
और पाठशाला जब जाओ
गुरुओं को भी शीश नवाओ।

अच्छी बातें सुना करो
सदा ज्ञान को गुना करो ।
खेलकूद से मुंह न चुराना
समय से पढ़ना, समय से खाना।
जिसने रखा समय का ध्यान
जग में होता वही महान्

No comments: