बच्चों के लिये लिखना बड़ दुष्कर काम है । हाँ, यदि आप बच्चें हो सकते हैं, तो यह दुष्कर काम बडा़ सहज हो जाता है । तब आपको आयु की सीमा लांघनी होगी और यदि आपने यह सीमा लांघ ली तो समझ लीजिए आपने संसार की सारी खुशियाँ समेट ली। फिर न आप जवान रहे न बूढ़े....। यही बच्चों के लिये लिखने का लाभ है।
इस “बाल कविता भाग-2” में मेरी वह रचनायें हैं जिन्हें मैं घर में बच्चों को गा-गाकर सुनाता रहता हूँ । अब यदि मेरी पुत्र-वधु डॉ. शाजिया इसे छपवा दें तो वह धन्यवाद की पात्र हैं, क्योंकि वह भी तो छुपे-दुपे इन रचनाओं को सुनती रही हैं ।
0कमलाकर
रामनवमीं
31 मार्च 2007
रामनवमीं
31 मार्च 2007
No comments:
Post a Comment