Friday, June 1, 2007
12. अच्छी आदत डालो
अच्छी आदत डालो बच्चों
अच्छी आदत डालो
जो भी पास तुम्हारे हो
सब मिल बांटकर खा लो
छोटा बड़ा न कोई बच्चा
बच्चे सभी बराबर
रहना सीखो एक साथ
सब चलना कदम मिलाकर
खेलो ऐसे खेल कि जिससे
कोई बुरा न माने
गावों मिलकर एक स्वर से
राष्ट्रभक्ति के गाने
दुखे किसी का मन बच्चों
तुम ऐसी बात न कहना
बुरे काम के पास न जाना
सदा दूर ही रहना
अच्छे काम किये सूरज ने
नभ में चमक रहा है
तारों के संग प्यारा चंदा
दप-दप दमक रहा है
सदा सत्य को अपनायेंगे
ऐसा लक्ष्य बना लो
भाग जाये अंधियारा बच्चों
ऐसा दीप उजालो
000000000
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
No comments:
Post a Comment