Friday, June 1, 2007

रेल बनाएं

रेल बनाएं,रेल बनाएं-खेलें-कूदें, मौज उड़ाएं
दस-दस की लाईन में आओ
बिल्लू तुम इंजन बन जाओ
बाकी सब डिब्बे बन जाएं।

रेल बनाएं,रेल बनाएं-खेलें-कूदें, मौज उड़ाएं
गीता अपनी विसिल बजा दो
बिल्लू आगे रेल बढ़ा दो
बैठले वाले टिकिट कटाएं

रेल बनाएं,रेल बनाएं-खेलें-कूदें, मौज उड़ाएं
अमृतसर स्टेशन आया
सवारियों ने शोर मचाया
सब अपना सामान उठायें

रेल बनाएं,रेल बनाएं-खेलें-कूदें, मौज उड़ाएं
आया दिल्ली का स्टेशन
चलो देखने राष्ट्रभवन
चिड़िया घर की सैर करायें

रेल बनाएं,रेल बनाएं-खेलें-कूदें, मौज उड़ाएं
स्टेशन पर जब आती रेल
होती धक्कम-धक्का ठेल
आगे-पीछे दायें-बायें

रेल बनाएं,रेल बनाएं-खेलें-कूदें, मौज उड़ाएं
खत्म हुआ खेलों का घंटा
बन्द करो अब गोली-अंटा
चलो क्लास में गणित बनायें

No comments: