Friday, June 1, 2007

बच्चे ताजमहल से अच्छे


बच्चों बालक, हम बच्चे-ताजमहल से अच्छे

रोते-हंसते-गाते
आगे बढ़ते जाते
हम हैं मन के सच्चे

नहीं किसी के दुश्मन
ईंद-दावाली सावन
हमको लगते अच्छे

करते रहते काम
खेल-कूद आराम
नहीं किसी के कच्चे

भारत देश हमारा
सब देशों से न्यारा
उसी देश के बच्चे

कभी न झगड़ा करते
बुरे काम से डरते
हिलमिल रहते बच्चे

अच्छे काम करेंगे
देश का नाम करेंगे
वीर बहादुर बच्चे

No comments: