Friday, June 1, 2007
10. मुन्ना रूठा कौन मनाये
मुन्ना रूठा कौन मनाये
दूध पिये न रोटी खाये
पापा खील-बताशे लाये
मुन्ना को खुश कौन करे
होम वर्क भी किया नहीं
हाथ में बस्ता लिया नहीं
कापी-पुस्तक छिपा नहीं।
मुन्ना को खुश कौन करे
कुछ न बोला मम्मी से
छोटी बहिना शम्मी से
बड़े भैय्या पम्पी से
मुन्ना को खुश कौन करे।
आई चार चूहों की टोली
पूसी म्यांऊ-म्यांऊ कर बोल
मुन्ना ने पर आंख न खोली
मुन्ना को खुश कौन करे।
लाठी टेकती आई नानी
प्यारे मु्न्ना सुनो कहानी
एक था राजा एक थी रानी
रूठा मुन्ना खुश हो गया।
0000000
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
No comments:
Post a Comment